Showing posts with label Jaisi #karni waisi bharni. Show all posts
Showing posts with label Jaisi #karni waisi bharni. Show all posts

Karni Sena


Jaisi #karni waisi bharni

सुरेंद्र सिंह चौहान भोपाल में कर्णी सेना के सक्रिय सदस्य हैं, आर्थिक दशा बहुत अच्छी नहीं है।
कर्णी सेना के वीर कार्यकर्ता भोपाल में ज्योति टाकीज के बाहर फिल्म का विरोध कर रहे थे,अपनी मारुती स्विफ्ट पास में खड़ी करके चौहान जी भी विरोध करने लगे।
दिक्कत ये हो गई की गलती से कर्णी सेना के कार्यकर्ताओं ने ठाकुर साहब की कार ही जला दी।
अब ठाकुर साहब पुलिस की शरण में हैं।
ये अत्यंत मूर्खता भरी अराजकता और हिंसा है।
बोतल से जिन्न निकालना आसान है लेकिन फिर यदि वो जिन्न बोतल में वापस जाने से इंकार कर दे तो?
क्या मुल्क धीरे धीरे गृह युद्ध की तरफ सरक रहा है?
क्या गारंटी है कर्णी सेना की अपार सफलता से प्रेरित होकर कुर्मी सेना,दलित सेना परशुराम सेना नहीं बन जाएगी?
प्रशासन पुलिस और न्याय प्रणाली से यदि लोगों का विश्वास उठ जाएगा तो यह स्थिति खतरनाक होगी भारत गणतंत्र के लिए।
आज कितने बड़े बड़े नेता उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे हैं।
सब पर संगीन आरोप थे,सबको चतुराई से संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया।
संदेह का लाभ मिला इसका मतलब ये नहीं कि वो सब निर्दोष थे?
पुलिस ने सही तरीके से केस प्रस्तुत नहीं किया ,सबूत मिट जाने दिया।
सब जानते हैं सलमान खान ने लोगों को रौंदा, हिरणों को मारा,लेकिन सलमान को सन्देह का लाभ मिला।
आरुषि की हत्या के लिये तलवार दम्पत्ति को सन्देह का लाभ देकर बरी किया गया।
सन्देह की तलवार जाने कितने महान नेताओं के सर पर लटक रही है।
जनता सब देख समझ रही है।
ये विश्वास का संकट है।
अब लालू यादव को सज़ा हो रही है।
फिर क्यों यादव जनता ये नहीं सोचेगी की लालू प्रसाद यादव को साज़िश के तहत फंसाया गया है?
क्या सही है और क्या गलत अब इस धुंध में कह पाना मुश्किल है।
विश्वास का संकट
न्याय का संकट
व्यवस्था पर प्रश्न।
ये तो नहीं कहता हूँ कि सच-मुच करो इंसाफ़।
झूटी भी तसल्ली हो तो जीता ही रहूँ मैं।।




Jaisi #karni waisi bharni

http://www.anxietyattak.com/2018/01/karni-sena.html

Please Read and Share to All  If You Like 











 Minha Adam




App 
Video